अगर आप ब्लॅक होल में गिर जाएँ तो क्या होगा ?

अगर आप ब्लॅक होल में गिर जाएँ तो क्या होगा ?

  • आपकी तत्काल मृत्यु ?
  • आप गायब हो जाएंगे ?
  • आपके लिए समय धीमा हो जाएगा ?
ब्लॅक होल में गिर जाएँ तो

कल्पना कीजिये के आप एक अंतरिक्ष यात्री हैं, और आपके सामने ब्राह्मण का सबसे खतरनाक और रहस्यमयी स्थान है – ब्लॅक होल । अब सोचिए, अगर आप ब्लॅक होल में गिर जाएँ तो क्या होगा?

कभी न कभी तो यह प्रश्न आपके मन मे आया होगा। चलिये आज इस प्रश्न के हर पहलू को समझने की कोशिश करते है।

इस ब्लॅक होल के सफर में , सबसे पहले यह जानना जरूरी है के ब्लॅक होल होता क्या है ?

ब्लॅक होल का रहस्य : इसके अंदर क्या है ?

ब्लॅक होल के भीतर क्या हो सकता है ? क्या यह एक अंतहीन अंधकार है , या दूसरे ब्रह्मांड का दरवाजा ?

ब्लॅक होल – इस नाम से ही हमें शून्यता का आभास होता है। ब्लॅक होल एक ऐसी जगह है जहां समाय का कोई मतलब नहीं , जो हमे अपनी ओर खींच सकता है और हमेशा हमेशा के लिए खुद में कैद कर सकता है।

ब्लैक होल एक खगोलीय पिंड है जिसमे से प्रकाश भी बाहर नहीं निकाल सकता । पर इसमे ऐसा क्या है जो प्रकाश को भी खा जाता है?

ब्लॅक होल मे अत्यधिक गुरुत्वाकर्षण बल है। यह इतना प्रबल होता है कि वहां से प्रकाश भी बाहर नहीं निकल सकता। यह वस्तुतः ब्रह्मांड का एक ऐसा छेत्र है जहां सभी चीजें संकुचित हो जाती हैं।

ब्लॅक होल : यह कैसे बनता हैं ?

क्या आप जानते हैं की ये विशाल और शक्तिशाली प्राणी बनते कैसे हैं ? आइये जानते है।

जब एक तारा अपने जीवन के अंतिम चरण में पहुंचता है, तो वह एक विशाल विस्फोट में फट जाता है, जिसे सुपरनोवा कहा जाता है। तारे का संपूर्ण पदार्थ एक छोटे बिंदु (सिंगुलैरिटी) में संकुचित हो जाता है, जिसके चारों ओर एक गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र बनता है जिसे हम ब्लैक होल कहते हैं।

गुरुत्वाकर्षण बल इतना मजबूत हो जाता है के अपने आसपास की सभी चीजों, यहां तक कि प्रकाश को भी, अपनी ओर खींच लेता है।

ब्लॅक होल मृत तारों के घने अवशेषों से बनते है। यदि केंद्र का द्रव्यमान, सूर्य के द्रव्यमान से लगभग तीन गुना अधिक हो तब गुरुत्वाकर्षण बल सभी अन्य बालों को पछाड़ देगा, और अवशेष ढह जाएगा , और इससे एक ब्लॅक हॉल का जन्म होगा ।

घटना क्षितिज : एक ऐसी सीमा जहां से वापस आना नामुमकीन है!

अगर आप ब्लॅक होल में गिर जाएँ तो क्या होगा ? सबसे पहले आप घटना क्षितिज से गुजरेंगे । घटना क्षितिज ब्लॅक होल की वह सीमा है जहां पहुंचाना तो मुमकिन है , पर वापस आना नामुमकिन।

हमने देखा है के ब्लॅक होल मे गुरुत्वाकर्षण बल कितना तीव्र होता है। घटना क्षितिज इसी तीव्र गुरुत्वाकर्षण की वजह से होता है।

जब आप इस घटना क्षितिज (event horizon) से गुजरेंगे , तब आपको कैसा लगेगा ?

आप ऐसा महसूस करेंगे के आप धीमे हो रहें हैं । और जो लोग आपको बाहर से देख रहे होंगे उन्हे लगेगा के आप समय में धीरे -धीरे थम रहे है।

ऐसा इसलिए होगा क्यूंकी घटना क्षितिज के पास समय का प्रवाह बहुत ही धीमा हो जाता है।

स्पगेटीफिकेशन: आपका शरीर खींचकर पतला हो जाएगा !

अगर आप ब्लॅक होल में गिर जाएँ तो क्या होगा ? सबले पहले आप घटना क्षितिज से गुजरेंगे और उसे पार करने के बाद ब्लॅक होल के और अंदर प्रवेश करेंगे । ब्लॅक होल के अंदर गुरुत्वाकर्षण शक्ति बहुत असमान होती है।

ब्लॅक होल में गिर जाएँ तो

आपके शरीर के अलग अलग हिस्से पे अलग-अलग गुरुत्वाकर्षण बल काम करता है। यदि आप पैर की तरफ से ब्लॅक होल मे प्रवेश कर रहे है तो पैरों पर सिर से ज्यादा गुरुत्वाकर्षण बल का खिंचाव महसूस करेंगे, इससे आपका शरीर खींचता जाएगा और लंबा और पतला होता जाएगा।

इस प्रक्रिया को स्पेगेटिफिकेशन कहते है।

क्या स्पगेटीफिकेशन के दौरान आपको दर्द महसूस होगा ?

जी हाँ, आपको दर्द महसूस तो होगा पर आप इसे महसूस कर नहीं पाएंगे ! क्यूंकी गुरुत्वाकर्षण बल इतना अधिक होगा की आप तुरंत बेहोश हो जाएंगे या फिर आपकी मृत्यु भी हो सकती है।

अगर आप ब्लॅक होल में गिर जाएँ तो क्या होगा ? आप क्या महसूस करेंगे ?

ब्लॅक होल के अंदर सामान्य नियम काम नहीं करते है । इसके अंदर समय धीमा हो जाएगा , यहाँ तक की आपको ऐसा भी महसूस हो सकता है के समय रुक गया है।

और अगर समय थम जाए तो आप कैसे पहचानेंगे के आपके साथ क्या हो रहा है ? यह एक ऐसा प्रश्न है जिसका उत्तर देना बहुत ही कठिन है और शायद ही कोई दे सके। लेकिन आपका अनुभव सामान्य व्यक्ति की कल्पना से भी परे होगा।

वर्म होल : क्या ब्लॅक होल के अंदर दूसरी दुनिया का रास्ता है ?

वैज्ञानिकों के अनुसार ब्लॅक होले के भीतर वर्म होल या कीड़ा सुरंग हो सकते हैं, जो हमे दूसरी दुनिया मे या ब्रह्मांड के किसी दूसरे हिस्से मे ले जा सकते है।

ब्लॅक होल में गिर जाएँ तो

अगर आप इस वर्म होल से गुजरे तो क्या बच पाएंगे ?

अभी तक वर्म होल केवल एक सिद्धान्त है, इसके अस्तित्व की अभी तक पुष्टि नहीं हुई। लेकिन अगर वर्म होल होते है , तो आप ब्रह्मांड के किसी दूसरे ही छोर पे निकलेंगे, एक अलग ही दुनिया । और न जाने वहाँ क्या हो ?

ब्लॅक होल के दूसरी तरफ क्या हो सकता है ?

कुछ वैज्ञानिकों का मानना है की ब्लॅक होल की दूसरी तरफ सफ़ेद होल हो सकता है। और यह सफ़ेद होल, ब्लॅक होल के विपरीत काम करता है।

ब्लॅक होल में गिर जाएँ तो

सफ़ेद होल मे प्रवेश करना नामुमकिन है, लेकिन इससे चीजें बाहर फेंकी जा सकती है।

पर सफ़ेद होल सिर्फ एक सिद्धान्त है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई।

ब्लॅक होल मे गिरने के बाद क्या आप जीवित रह पाएँगे ?

ब्लॅक होल के अंदर जो भी है, उसे महसूस करने के लिए , देखने के लिए आपको जिंदा रहना होगा ? तो सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है की क्या आप ब्लॅक मे गिरने के बाद जीवित रह पाएंगे ?

आपके जीवित रहने की संभावना ना के बराबर है। ब्लॅक होल के अंदर इतना गुरुत्वाकर्षण है की आपका शरीर गुरुत्वाकर्षण और स्फगेटिफिकेशन के कारण आपका शरीर छोटे छोटे कणों मे बादल जाएगा ।

अभी तक यह कोई जान नहीं पाया है के ब्लॅक होल के अंदर आखिर होता क्या है, क्योंकि वहाँ से कोई भी जानकारी बाहर नहीं आ सकती।

ब्लॅक होल और Time Travel

बहुत से वैज्ञानिक मानते है कि ब्लॅक होल कि मदत से समय यात्रा कि जा सकती है।

ब्लॅक होल के अंदर समय कि गति धीमी हो जाएगी , जबकि बाकी ब्राह्मण मे समय अपनी सामान्य गति से चलता रहेगा।

तो क्या सचमे में हम ब्लॅक होल के जरिये भविष्य मे यात्रा कर सकते हैं ?

इसका जवाब तो हमे भविष्य मे ही पता चल पाएगा।

अगर आप ऐसे ही और रोचक लेख पढ्न चाहतें हैं तो आप नीचे दिये गए लिंक को फॉलो कर सकते हो।

The Know – How Zone